जीवन बिमा निगम ने डी ए वी कालजीएट स्कूल के छात्रों को सम्मानित किया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर (कुणाल ) : डी ए वी कॉलेज ,अमृतसर के प्रयागं में आयोजित  समारोह में जीवन बिमा निगम,कैब ब्रांच मॉल रोड द्वारा डी ए वी कालजीएट स्कूल कटरा शेर सिंह के दस मेधावी  छात्रों को सम्मानित किया गया।  यह कार्यक्रम  प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार के दिशानिर्देशन  में  करवाया गया Iमुख्य अतिथि प्रो एच एस वालिआ द्वारा छात्रों  को सम्मानित किया गया।

प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार ने   डी ए वी कॉलेज एवं डी ए वी कालजीएट स्कूल में  विद्यार्थियों के व्यकितत्व के बहुमुखी विकास के लिए किये जा रहे  कार्यक्रम का  विस्तार से उल्लेख्य किया I 
प्रो एच एस वालिया  ने बताया की  डी ए वी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी  के सरक्षण में लगभग १००० स्कूल एवं कॉलेज  शिक्षा जगत में सहरिया कार्य कर रहे है i  उन्होने जीवन बिमा निगम द्वारा समाज कल्याण ,आर्थिक विकास एवं शिक्षा के प्रसार से सम्भदित  किए जा रहे कार्यो की भी प्रशंसा की। एल.आई.सी ब्रांच मैनेजर एस. के. शर्मा ,मुख्या परामशर्दाता  एल.आई.सी किरण कुमार शर्मा ने दस प्रतिभाशाली विध्यार्थीयो को समृति चिन्ह ,मैडल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया समारोह में प्रो अनीता महाजन विशेष रूप में उपस्थित  थी।

Check Also

निरंकारी सत्संग भवन खानकोट में मानव एकता दिवस के रूप में विशाल सत्संग समारोह व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सम्पन्न रक्तदान प्रक्रिया में 470 यूनिट रक्त एकत्रित कल्याण …