फ़तेह सिंह कॉलोनी के पार्क को बनाया जाएगा शहर के पार्को से भी सुन्दर : पार्षद सोनी

 कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : पार्षद  विकास सोनी द्वारा वार्ड नो 70 में स्तिथ फतेहसिंह कॉलोनी में चल रहे विकास कार्यो का जायज़ा लेने के लिए तूफानी दौरा किया गया। इस दौरान पार्षद सोनी द्वारा लोगो से उनकी मुश्किलों को भी जाना और उन्हें हल करने के लिए तुरंत ही सम्बंधित अधिकारीयों को हल करने के निर्देश दिए। पार्षद सोनी ने बताया की कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी जी के दिशा निर्देशों के तहत फ़तेह सिंह कॉलोनी का कायाकल्प किया जा रहा है और इस कॉलोनी के विकास के लिए करोडो रूपये खर्च किये जा चुके है। पार्षद सोनी ने बताया की फ़तेह सिंह कॉलोनी के पार्क को शहर के पार्को से भी सुंदर बनाया जायेगा और बच्चोके लिए झूले बजुर्गो के बैठने का भी प्रबंध किया जायेगा इस मोके पर पार्षद सोनी द्वारा बलजीत सिंह और बलदेव सिंह चौहान को जिला कांग्रेस कमेटी में सेक्टरी का नियक्ति पत्र भी दिया। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही अपने वर्करों का सम्मान किया है समय पर उनको उनका बनता हक़ भी दिया है। इस मौके पर दोनों ही नवनिउक्त सेक्ट्रियों ने पार्षद विकास सोनी का सड़=धन्यवाद करते हुए उन्हें भरसो दिलाया की वह दोनों पूरी ईमानदारी और लगन से पार्टी की सेवा करेंगे और कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचायेंगे। इस मोके पर परमजीत सिंह बत्रा ,इन्दर खन्ना ,डॉ सोनू ढींगरा ,रमन विर्क,राजीव छाबड़ा  ,राकेश शर्मा ,डॉ पिंटू ,कमल पहलवान ,नंबदार प्रताप सिंह अधि उनके साथ थे।  

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …