Breaking News

डी.ए.वी. कॉलेज में “वर्ल्ड फोटोग्राफी डे” मनाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर (कुणाल) : डीएवी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन व् विडियो प्रोडक्शन डिपार्टमेंट द्वारा “वर्ल्ड फोटोग्राफी डे” मनाया गया। इस के उपलक्ष में छात्रों के लिए फोटोग्राफी की कार्यशाला करवाई गई जिसमें फोटोग्राफी की मूल बातें समझाई गई। लवदीप सोहल, फोटोग्राफर एवं वीडियो डायरेक्टर, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री इस कार्यशाला में मुख्या वक्ता थे। प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार सहित मास कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ आरिफ नज़ीर ने आए हुए मेहमान का स्वागत किया। उन्होंने कहा की ऐसी वर्कशॉपस विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास करने में योगदान प्रदान करती है।

इसके अंतरगत डॉ आरिफ ने छात्रों को आयोजित कार्यशाला की रूप रेखा से अवगत करवाया और कहा की इस दिन को मानाने का उद्श्य लोगो को फोटोग्राफी कौशल के माध्यम से अपनी भावनाओं और सामाजिक सोच को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्या वक्ता,लवदीप सोहल ने छात्रों को बताया की इस दिन का उपलक्ष फोटोग्राफी के क्षेत्र में लोगो में जागरूकता पैदा करना विचारो को साँझा करना और सबको प्रोत्साहित करना है एवं उन्होंने फोटोग्राफी में इस्तेमाल होने वाली शब्दावली से अवगत करवाते हुए अपर्चर ,शटर स्पीड ,फोकल लेंथ ,डेप्थ ऑफ़ फील्ड ,रूल ऑफ़ थर्ड्स और कैमरास के विविध मोड्स के बारे में प्रैक्टिकली समझाया।
विभाग के सभी शिक्षक प्रो सान्या अरोड़ा, प्रो वाणी शर्मा, प्रो सौंदर्य कोचर, प्रो रूही शर्मा,प्रो फेरी ,प्रो राजेश तलवार,प्रो पुनीत ,प्रो कॉलिन उपस्थित थे|

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …