दविंदर पहलवान ने जमा करवाए अनुसूचित जाती मोर्चा द्वारा की गई सदस्यता के फ़ार्म

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : प्रदेश में चल रहे देशव्यापी सदस्यता अभियान 2019 के तहत जिले में चले अभियान के तहत जिला बी.सी. मोर्चा के अध्यक्ष व पार्षद दविंदर पहलवान की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस्लामाबाद के विभिन्न इलाकों में लगाये गए कैम्पों के दौरान नए लोगों को दिलाई गई भाजपा सदस्यता के भरे गए फ़ार्म जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद शर्मा व जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी संजीव खोसला को जमा करवाए। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, तरुण जस्सी, अजय अरोड़ा सहित कई भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।  
दविंदर शर्मा ने इस अवसर पर कहाकि आज प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की जन-कल्याणकारी योजनाओं के चलते भाजपा से देश की जनता खुद आगे बढ़ कर जुड़ रही हैं। इसको देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व ने देश की जनता को ‘संगठन पर्व 2019’ सदस्यता अभियान आरम्भ कर देश की जनता को भाजपा से जुड़ने का मौका प्रदान किया है और इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सभी जिलों में बूथ स्तर पर तथा घर-घर जाकर भाजपा द्वारा पूरे जोर-शोर से नए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई जा रही है।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …