जिले में भाजपा सक्रियता अभियान आरम्भ, 30 अगस्त तक चलेगा : संजीव खोसला

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के कुशल नेतृत्व में समूचे पंजाब में चला भाजपा सदस्यता अभियान 2019 प्रदेश की भरपूर जनता के समर्थन के साथ चल रहा है और अब 21 अगस्त से पूरे प्रदेश में भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान का आरम्भ हो चुका है जो कि 30 अगस्त 2019 तक चलेगा। इस बात की जानकारी जिला भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी संजीव खोलसा ने जिला भाजपा कार्यलय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में सदस्यता अभियान के फार्म जमा करवाने आये भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान दी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, अनुज सिक्का, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा ने भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान के फार्म जमा करवाए।   

 संजीव खोसला ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में समूचे पंजाब सहित जिला अमृतसर में चलाये गए सदस्यता अभियान को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है और लाखों की संख्या में जनता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा देश की जनता के हित में शुरू की गई जन-कल्याणकारी योजनाओं के चलते व इन योजनाओं का लाभ लेने वाली जनता ने अपना तथा राष्ट्र के विकास को देखते हुए खुद आगे बढ़ कर प्रधानमंत्री मोदी का साथ देने का निर्णय कर भाजपा से जुड़ने का मन बनाया था और भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें भाजपा का सदस्य बनने का मौका प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ल्काहों नए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई है। संजीव खोसला ने कहाकि अब पूरे प्रदेश सहित जिला अमृतसर में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है और यह अभियान 30 अगस्त 2019 तक चलेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पार्टी द्वारा रखी गई शर्तों को पूरा कर एक मामूली फीस जमा कर भाजपा के सक्रिय सदस्य बन सकते हैं तथा आने वाले संगठन के चुनावों में अपनी दावेदारी पेश कर चुनाव लड़ सकते हैं।   इस अवसर पर जोगिन्दर वाही, बॉबी वेरका, चरणजीत सिंह, अश्वनी शर्मा, तरुण अरोड़ा, दविंदर सिंह, राजेश शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …