इंसानियत व मानवीय गुणों को अपनाकर संसार में सुंदरता प्रदान करनी है : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : संत महात्माओं ने हमेशा ही इंसान को एक अलार्म की तरह हर समय बुराइयों से बचकर अच्छाइयों को अपनाने को कहा लेकिन इंसान संतो महात्माओं की बातों व संदेशों को अनदेखा करके बुराइयों में फस जाता है। जिसमें इंसान का अपना ही कसूर है। उक्त विचार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने दिल्ली में आयोजित एक संत समागम के दौरान प्रकट किए। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि परमात्मा ने संसार की रचना की और सबसे उत्तम रचना के रूप में इंसान बनाया। हर चीज को मर्यादित रुप दिया। इंसान को संतो महापुरुषों ने हमेशा ही जागने का संदेश दिया, उसे सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी व मानवता के गुणों को जीवन में अपनानेेके लिए प्रेरित किया। सतगुरु माता जी ने कहा कि इंसान इस बात को जानता है कि वैर, विरोध, नफरत व अन्य सामाजिक बुराइयों से नुक्सान ही होना है लेकिन फिर भी प्यार, विनम्रता, सहनशीलता व अन्य दैवी गुणों को छोड़ कर इन बुराइयों के माया जाल फस कर इंसान नुक्सान ही उठाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पशु या पक्षी को यह नहीं कहना पड़ता कि वह पशु या पक्षी बने क्योंकि जो उसका कार्य है वह कर रहे है जबकि इंसान को सुचेत करना पड़ता है कि वह इंसानियत वाले कर्म करे। उन्होंने आज संसार में इंसानियत व मानवीय गुणों को अपनाकर संसार में सुंदरता प्रदान करने केे लिए प्रेरित किया। 

Check Also

कैबिनेट मंत्री ने 59 लाख रुपये की लागत वाले दो सड़क प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 5 दिसंबर 2025: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं …