लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं नए सदस्य।

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : एक तरफ जहाँ देश की जनता की विश्वसनीयता हासिल करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए देश की सत्ता हासिल की। उसी तरह भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे को भी मजबूत करती हुई विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर एक बार फिर से अग्रसर है। देश की जनता  ने  प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के कुशल नेतृत्व पर फिर से भरोसा जताते हुए देश को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनाने की ओर बढ़ते क़दमों को गति दी है, वहीँ भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह के प्रभावशाली नेतृत्व के चलते पार्टी देश के कोने-कोने में सम्पूर्ण विकसित हो रही है। शहर-शहर, गांव-गांव, गली-गली में भाजपा का वर्चस्व बढ़ाने व देश के हर वर्ग को पारी की विचारधारा से जोड़ने व भाजपा परिवार का सदस्य बनाने के लिए कुशल सदस्य्ता अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रव्यापी “भाजपा संगठन पर्व” सदस्य्ता अभियान 2019 की अपार सफलता मिल रही है।  
 देशव्यापी चल रहे सदस्य्ता अभियान के माध्यम से जहाँ नए लोग भाजपा से जुड़ कर भाजपा को एक नै शक्ति प्रदान कर रहे हैं, वहीँ पंजाब में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के कुशल नेतृत्व में व मोदी सरकार द्वारा जनता को दी जा रही लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर प्रदेश में भी भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। उपरोक्त शब्द भाजपा नेता जनार्दन शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष मलिक को अपने द्वारा निजी तौर पर 700 से अधिक नए सदस्यों को फार्मों को सौंपते हुए कहे।
शर्मा ने बताया कि पंजाब की जनता भाजपा की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पूरे उत्साह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की देश को विश्व शक्ति बनाने की ओर बढ़ रहे कदम व डेस्क के हर वर्ग की चिंता करते हुए उनके उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की बदौलत आज मोदी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सबसे लोकप्रिय व असरदार प्रधानमंत्री के रूप में उभर रहे हैं। 70 वर्षों के कांग्रेस के कुशासन से पीड़ित देश की जनता मोदी सरकार के विकास से संतुष्ट दिखाई दे रही है। इसी कारण भाजपा देश के सबसे  लोकप्रिय दल के रूप में जनता की पहली पसंद बनता जा रहा है। शर्मा ने कहाकि आगामी 5 वर्षों के शासन में मोदी सरकार द्वारा जनहित्त में कई लाभकारी योजनायों के लाभ से देश की जनता फायदा उठाएगी ओर विश्व के पटल पर भारत एक विकसित व समृद्ध देश बन कर विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा। इस अवसर पर भाजयुमों जिला महामंत्री अंकुश मेहरा, सन्नी सेठ, अशोक सिंह, विशाल मेहता, विनोद राजपूत भी उपस्थित थे।                               

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …