श्री हनुमान सेवा परिवार ने गणपति उत्सव मनाया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर :श्री हनुमान सेवा परिवार कमेटी की तरफ से अब की बार हनुमान भक़्तों की मांग को देखते हुए शहर के 2 अलग-अलग स्थानों पर गणपति उत्सव मनाया गया। एक मानव अरोड़ा नई के निवास चाँद एवेन्यू और दूसरा ऋषि मेहरा के निवास ग्रीन फील्ड पर मनाया गया। एक कार्यक्र म सुबह और एक शाम को किया गया। दोनों उत्सव में संगत सारा दिन दर्शन करती रही। प्रधान अतुल खन्ना ने आई हुई संगत को बताया की श्री गणेश जी महाराज सब संकट को दूर करने वाले है। उनको घर में प्रवेश कराने से ही घर में सुख -संपत्ति का विकास होता है दोनों समय सकीर्तन किया गया और भक़्तों में प्रशाद और लगर भी लगाया गया। इस कार्यक्र म में आदेश मेहरा ,कार्तिक ,संदीप सहदेव ,ममता सहदेव ,अनिल मलिक ,महेश टंडन ,विना मलिक ,मनीश गुप्ता ,बिंदु गुप्ता ,सुनील मेहरा ,ममता महरा ,संजीव खन्ना ,पंकज भटिया और गोपाल अशवनी शर्मा सहित कई भक़्त उपस्थित थे।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …