Breaking News

लोहिया खास ब्लाक के बाढ़ प्रभावित गांवों में दवा का छिडकाव

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा सैल ने गुरुवार को तंदरूस्त पंजाब अभियान दौरान पानी से होने वाली बीमारियों के खिलाफ अपने अभियान के दौरान शहर के पांच स्थानों पर डेंगू लारवा के 28 मामलों के बारे में पता लगाया। श्री जसविंदर सिंह, श्री हरविंदर सिंह, श्री बिक्रमजीत, श्री गुरविंदर सिंह, श्री अमन, श्री शेर सिंह, श्री पवन कुमार, श्री जगजीत सिंह, श्री अमित और अन्य के नेतृत्व में लारवा विरोधी सैल की टीम ने सफीपुर, संजय गांधी नगर, एकता नगर, दुर्गा कॉलोनी, भूर मंडी, चिंतपूर्णी मोहल्ला, कटेहरा मोहल्ला और चक हुसैनिया में विशेष जाँच की।

टीमों ने 1862 की आबादी को कवर करने वाले 445 घरों का दौरा किया और 197 सूखे कूलरों और 487खराब कंटेनरों की जाँच की। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग की पांच एंटी लारवा टीमों को शाहकोट उप-डिवीजन के लोहिया खास ब्लाक के बाढ़ प्रभावित गांवों में पानी और नालियों में दवा का छिड़काव किया । टीमों के सदस्यों ने निवासियों को बताया कि डेंगू, मलेरिया, और अन्य बीमारियों को फैलाने के लिए सूखे कूलर, कंटेनर मच्छरों के प्रजनन स्थल के रूप में काम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मच्छरों के लारवा के उत्पादन के लिए संवेदनशील स्थानों की पहचान करना है।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …