राठौर ने संगठनात्मक चुनाव संबंधी कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर जहाँ लोगों की विश्वसनीयता हासिल की है, वहीँ एक बार फिर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने को तैयार खड़ी है I भाजपा पर लोगों का बढ़ा विश्वास इस बात का प्रमाण है की देश की जनता खुद आगे बढ़ कर पार्टी की विचारधारा से जुड़ने को उत्सुक है। एक तरफ जहाँ भाजपा का “संगठन पर्व 2019” सदस्य्ता अभियान बड़े जोर-शोर से चल रहा है वहीँ भाजपा अपने संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए संगठनात्म्क चुनाव प्रक्रिया भी शुरू करवा चुकी है। इसी कड़ी में जिला अमृतसर में संगठनात्म्क चुनाव प्रक्रिया के चलते एक कार्यशाला जिला अधिकलश आनंद शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित की गई, जिसमे प्रदेश महामंत्री व संगठनात्म्क चुनाव प्रक्रिया के सह-प्रभारी राकेश राठौर विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव व प्रदेश की तरफ से जिला चुनाव प्रभारी उमेश शारदा व जिला चुनाव प्रभारी संजीव खोसला विशेष रूप से उपस्थित हुए। पंजाब भाजपा के महासचिव तथा प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के सह प्रभारी राकेश राठौड़ ने इस कार्यशाला मे मुख्य रूप से भाग लेकर उपस्थित पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन कर उन्हें संगठन के चुनावों को पूरी पारदर्शिता के साथ करवाते हुए सभी पारटीजनो मे परस्पर विश्वास की भावना कायम रखने का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में सदस्यता अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए इसका पूरा श्रेय पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सासंद श्वेत मलिक की जोरदार नीतियों को दिया गया। जिसके चलते पंजाब मे आज भाजपा हर वर्ग के लोगों के घर द्वार पर दस्तक दे चुकी है ।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राठौर ने कहाकि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जहाँ संगठन के लोगों द्वारा चुने गए व्यक्तियों को ही पार्टी में पद दिया जाता है। अन्य पार्टियों की तरह भाई-भतीजावाद की राजनीति से कोसों दूर भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें निष्ठां व् लग्न से काम करने वाला व्यक्ति पार्टी के सर्वोच्च पद पर बैठ सकता है। इसका एक जीता-जागता उद्धाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके सामने हैं, की एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन गया। राठौर ने कहाकि संगठन में ऐसी ही पारदर्शिता को बनाये रखने के लिए हर कार्यकर्त्ता को भाजपा बूथ स्तर से लेकर पंजाब अध्यक्ष तक के पद को पाने के लिए उसे संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमे मेहनत व निष्ठा से कार्य करने वाले को पार्टी की तरफ से उच्च पद व पूर्ण सन्मान मिलता है।

राठौर ने कहाकि भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनितीक पार्टी बानी है और पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है। पार्टी के कार्यकर्त्ता इसी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से अलग-अलग स्तरों पर अपने नेताओं का चयन करते हैं। संगठनात्मक चुनावों को निष्पक्षता से करवाने के लिए पार्टी द्वारा प्रदेश भर के सभी जिलों में चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। राठौर ने कहाकि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव 11 सितम्बर से आरम्भ होगे। 11 से 30 सितम्बर तक बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के चुनाव होंगे। इसके पश्चात 11 से 30 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष तथा मंडल समितियों, 11 से 30 नवम्बर तक जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यो का चुनाव होगा। 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यो के चुनाव करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, प्रदेश सचिव सुरेश महाजन, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सैमसंग बब्लू, जिला देहाती अध्यक्ष राम शरण पराशर, जिला महामंत्री राम चावला, अनुज सिक्का, राकेश शर्मा, जरनैल सिंह ढोट, सरबजीत शंटी, जिला सचिव मीनू सहगल, ओम प्रकाश अनार्य, जोगिन्दर वाही, मनोहर सिंह, मोहित महाजन, तरुण जस्सी, तरुण अरोड़ा, अलका शर्मा, विनोद बब्बल, इंद्रपाल आर्य, सतीश अग्रवाल, अश्वनी बावा, गुरदेव सिंह, चरणजीत सिंह, राकेश महाजन, पवन मंगा, कुलवंत बेदी, रमेश पप्पू, अश्वनी पम्मा, अंकुश मेहरा, चिंटू मेहरा, मोनू महाजन, अजय अरोड़ा सहित कई भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …