रीना जेटली ने नूरेन महाजन को प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारी सदस्य किया नियुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व् राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के साथ विचार-विमर्श के बाद प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली द्वारा अपनी टीम का विस्तार करते हुए नूरेन महाजन (अमृतसर) को प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और लग्न को देख कर की गई है।  इस बारे में जानकारी देते हुए रीना जेटली ने कहाकि नूरेन महाजन पहले भी पार्टी के कार्यों को पूरी लग्न और मेहनत से करती आ रही हैं और उन्होंने पार्टी के प्रचार और प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है।

उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें प्रदेश महिला मोर्चा में कार्यकारी सदस्य के पद से नवाजा गया है। रीना जेटली ने अपनी नव-नियुक्त कार्यकारी सदस्य को पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए शुभ कामनाएं दी। नूरेन महाजन ने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहाकि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वो पूरी निष्ठा और लग्न से निभाएंगी तथा पार्टी के प्रचार और प्रसार के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी।

Check Also

रवनीत बिट्टू के ब्यान पर गुरजीत सिंह औजला का कटाक्ष

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 20 सितंबर 2024 ; सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्रीय मंत्री रवनीत …