भाजपा द्वारा “सेवा सप्ताह” के दौरान श्री दुर्गियाना मंदिर, गुरुद्वारा शहीदां साहिब व गोल बाग़ में की गई सफाई सेवा

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को “सेवा-सप्ताह” के रूप में मनाने का ऐलान किया है, जो कि 14 से 20 सितंबर तक चलेगा। इसके चलते देश के सभी हिस्सों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मिलकर अलग-अलग स्थानों पर सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इसे सार्थक किया जा रहा है।  बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। जिला भाजपा अमृतसर द्वारा भी इस ‘सेवा सप्ताह’ के दौरान रविवार को सुबह पहले गोल बाग़ में भाजपा के “स्वच्छ भारत मिशन” के संयोजक तरुण अरोड़ा की अध्यक्षता में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं व जिला भाजपा के सदस्यों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोगों को अपने इर्द-गिर्द के स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सेवा सप्ताह के संयोजक व जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजीव खोसला, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, आर.एस.एस. के रवि मेहरा, जतिन चोपड़ा, सह-संयोजक अजय अरोड़ा, चंदर शेखर शर्मा, अनुज शर्मा, सोनू अरोड़ा, गौरव सहगल, अमित कपूर, अनु बेदी, हरबंस सिंह, परमजीत सिंह, संदीप अरोड़ा, नवदीप भंडारी, सुशिल शर्मा, साहिल चौहान, इन्दर शारदा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

      उधर केन्द्रीय विधानसभा के चारों भाजपा मंडलों के अध्यक्षों वरिंदर भट्टी, इंदरपाल आर्य, हीरा  लाल दिगपाल व संदीप बहल की अध्यक्षता में सभी मंडलों की टीम के सदस्यों ने जिला भाजपा के सदस्यों के साथ मिलकर श्री दुर्गियाना तीर्थ में सफाई की सेवा निभाई इस अवसर पर सेवा सप्ताह के संयोजक व जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजीव खोसला, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, ज्योति बाला, विधु पुरी, सह-संयोजक अजय अरोड़ा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा अलका शर्मा, नीरू कौड़ा, संजीव अरोड़ा, तरुण अरोड़ा चंदर शेखर, नरेश शर्मा, सोनू अरोड़ा, प्रदीप वर्मा, सुरिंदर भंडारी, सुशील शर्मा, नवदीप भंडारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

      उधर दक्षिणी विधानसभा के चारों मंडलों के अध्यक्षों पवन मंगा, गुरदेव सिंह, अश्वनी मेहता व कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में अपनी-अपनी टीम के साथ गुरुवारा शहीदां साहिब में जिला भाजपा के सदस्यों के साथ मिलकर सफाई की सेवा निभाई गई I इस अवसर पर सभी ने कहाकि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु होने और स्वस्थ रहने के लिए प्रार्थना करते हैं, ताकि वह राष्ट्र-निर्माण और राष्ट्र-हित के निरंतर कार्य करते रहें I हम प्रार्थना करते हैं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की जनता के साथ मिलकर भारत को जो विश्व-शक्ति और विश्व गुरु बनाने का सपना देखा गया है वो उस स्वप्न को जल्द साकार कर सकें।

Check Also

रग्बी लीग अमृतसर में आयोजित होगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 20 सितम्बर; अमृतसर में युवा एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल …