राष्ट्रिय एकता अभियान” के तहत होने वाले कार्यक्रम का राठौर ने बैठक में लिया जायजा

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर:  भारतीय जनता पार्टी द्वारा “एक राष्ट्र-एक संविधान” को सत्य कर दिखाने के बाद अब जम्मू-कश्मीर से धारा-370 व धारा-35-अ को हटाये जाने के बारे में देश की जनता को जागरूक करने के लिए “राष्ट्रिय एकता अभियान” शुरू किया गया है। इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के नेतृत्व में लुधियाना व जालंधर में कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं और इसी कड़ी में कल रविवार को अमृतसर की आर्ट गैलरी में एक कार्यक्रम शाम 5 बजे आयोजित किया जायेगा, जिसमे केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल विशेष तौर पर पहुंचेंगे। इस संबंध में एक बैठक जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजीव खोसला की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में की गई, जिसमे प्रदेश भाजपा महासचिव राकेश राठौर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला व प्रदेश सचिव उमेश शारदा विशेष रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संबंधित कार्यक्रम का जायजा लिया व सभी जिला पदाधिकरियों व मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारियां लगायी गई।

      इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, अनुज सिक्का, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, पार्षद अमन ऐरी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, सरबजीत शंटी, एकता वोहरा, अजय अरोड़ा, राजीव शर्मा, अलका शर्मा, मोहित महाजन, जोगिन्दर वाही, तरुण जस्सी, वरिंदर भट्टी, रमन शर्मा, राम पाल मेहरा, सुभाष सूद, राकेश महाजन, हीरा लाल दिगपाल, अतुल मेहरा, रमन राठौर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …