निशंख के कार्यक्रम संबंधी भाजपा की विशेष बैठक आयोजित

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर:  भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक भाजपा कार्यलय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला उपाध्यक्ष ज्योति बाला की अध्यक्षता में हुई I इस बैठक में केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंख के 7 अक्तूबर को अमृतसर आगमन संबंधी तैयारियों के बारे में विचार-विमर्ष किया गया। इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला महामंत्री डॉ. राम चावला ने बताया कि केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंख 7 अक्तूबर सुबह 9:30 बजे गुरुनगरी अमृतसर पधार रहे हैं। जिसमे कि वो अमृतसर के मानावाला स्थित आई.आई.एम्. के भूमि पूजन की रस्म अदा करेंगे। डॉ. चावला ने बताया कि उनके आगमन से लेकर उनके कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए भाजपा जिला पदाधिकरियों की ज्म्मेवारियां तय कर दी गई हैं। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री निशंख भाजपा कार्यकर्ताओं से भी रु-ब-रु होंगे।

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजीव खोसला, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, पार्षद जरनैल सिंह ढोट, कुमार अमित, अलका शर्मा, मोहित महाजन, विधु पुरी, डॉ. राजेश राममूर्ति, जोगिन्दर वाही, अजय अरोड़ा, मानिक अली, तरुण अरोड़ा, रमण राठौर, अश्वनी चोपड़ा (बिट्टू सप्प), महाजन, चिंटू मेहरा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …