पार्षद विकास सोनी ने गांव फताहपुर के इलाके का दौरा किया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर :विकास सोनी ने आज  गांव फताहपुर के इलाके का दौरा किया और लोगो से मिले। इस दौरान पार्षद विकास सोनी ने गांव के सरकारी हॉस्पटल में दातों के  निशुक्लचेकउप कैंप का शुभारम्भ किया। इस दौरान शहर के माहिर दातों के डॉक्टर्स ने मरीजों का फ्री चेकउप किया और दवाइयां दी। इसके बाद पार्षद सोनी ने वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।   पार्षद सोनी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने  व्यक्तिगत रूप से इस वार्ड को विकसित करने का फैसला लिया है। गांव में  नई सड़कें, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइटों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

इसके अतिरिक्त वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है कि वे स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने दे। पार्षद सोनी ने बताया की विधान सभा केंद्रयी की हर वार्ड के लिए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी जी ने फण्ड मुहिया करवा है जिससे हल्का केंद्रयी में डेवोपमेंट की कोई कमी नहीं रहेगी  और हल्का केंद्रयी एक मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा।   इस दौरान पार्षद लखविंदर सिंह ,दवारका दास शर्मा ,परमजीत सिंह चोपड़ा ,करतार सिंह फौजी ,बिटू बाजवा ,निशान सिंह ,रोबिन समरा ,हरदेव सिंह बाबू अधि उनके साथ थे।  

Check Also

रग्बी लीग अमृतसर में आयोजित होगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 20 सितम्बर; अमृतसर में युवा एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल …