Breaking News

डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर में” ब्लूमिन्ग टीन्स ” कल्चरल फेस्ट करवाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी  स्कूल अमृतसर में “ब्लूमिन्ग टीन्स” कल्चरल फेस्ट  +१,+२ क्लासेज द्वारा कॉलेज के  अर्श  ऑडिटोरियम में करवाया गया।  यह समारोह प्रधानचार्य  डॉ राजेश कुमार एवं डॉ अनीता महाजन कोर्डिनेटर +१,+२ क्लासेज के दिशा निर्देशन में संभव हुआ। प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार ने डॉ अनीता महाजन को  कार्यक्रम की बधाई दी और अपने सम्बोधन में कहा की एसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए जरुरी है ताकि उनका मनोबल बढ़ाया जा सके इस से उनकी ओवरऑल  विकास होता है एवं विद्यार्थियों को अपनी रोजाना अनुसूची से बदलाव मिलता है।

डॉ अनीता महाजन कोऑडिनेटर  ने  फेस्ट के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें  अलग अलग कार्यक्रम जैसेकी  डिवोशनल कोरियोग्राफी,सिंगिंग,मॉडलिंग,ग़ज़ल ,भंगड़ा करवाया गया Iएसे समारोह विद्यार्थियों को टीम वर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया।  डॉ दर्शनदीप अरोरा वाईस प्रिंसिपल,रजिस्ट्रार डॉ जी.एस.सिद्धू, डॉ परवीन कुमारी बर्सर,डॉ गुरदास सिंह सेखों,डॉ बी बी यादव,डॉ डेज़ी प्रो आर के झा,प्रो मदन मोहन,प्रो ऋतू शर्मा ,डॉ किरण खन्ना,प्रो अमिता शर्मा ,डॉ नीरू गुप्ता ,प्रो संजय महाजन,प्रो पूनम कुमारी,एवं प्रो माणिक भी प्रोग्राम में मौजूद थे।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …