सेवा सोसाइटी की ओर 31 लड़के लड़कियों के सामूहिक विवाह करवाए गए

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : ब्रह्मलीन महंत श्री मंगलानंद गिरि जी महाराज सेवा सोसाइटी की ओर से आज शाह रिसोर्ट झब्बाल रोड में  31 लड़के लड़कियों के सामूहिक विवाह करवाए गए। सेवादार सतपाल कालेशाह की रहनुमाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद विकास सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सीनियर उप चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री डेवलप्मेंट बोर्ड पंजाब परमजीत सिंह बतरा भी उनके साथ थे। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और सुखद भविष्य की कामना की। पार्षद सोनी ने कहा कि सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है यह आयोजन बेहद ही सराहनीय है। उन्होंने कहा की  समाज का एक ऐसा टबका भी है जो इस तरह के आयोजन करने के लिए आर्थिक साधन नहीं जुटा पाता और इस तरह की सोसाइटयां इनमे बहुत ही सहयोगी साबित हो रही है । पार्षद  सोनी ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया वह शगुन भी डाला । इस अवसर पर सोसाइटी की और से  नवदंपत्तियों को घर का जरूरतमंद सामान भी साथ दिया गया। इस मोके पर परमजीत सिंह चोपड़ा ,पार्षद ताहिर शाह,रवि कांत ,सलीम पहलवान ,जगविंदर सिंह जज ,मजीत सिंह , विकी दत्ता ,प्रभात कुमार,अशोक शाही ,वरदान भगत ,जोगिन्दर सिंह ,सुरिंदर कुमार अधि उनके साथ थे।

Check Also

कैबिनेट मंत्री ने 59 लाख रुपये की लागत वाले दो सड़क प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 5 दिसंबर 2025: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं …