सुरेश महाजन ने नागरिकता कानून संबंधी जन-जागरूकता फ़ैलाने के लिए मंडल अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर: जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में केंद्र सरकार द्वारा देश में लागू किये गए नागरिकता कानून को लेकर जनता में फैली भ्रांतियों व प्रदर्शनकारियों को जागरूक करने के चलते अमृतसर की पांचों विधानसभाओ के 20 मंडलों के अध्यक्षों व उनके महामंत्रियों के साथ एक विशेष बैठक जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में की गई, जिसमें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विस्तृत जानकारी जनता तक पहुँचाने के संबंध में जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने पार्टी द्वारा जारी दिशा-निर्देश उपस्थित सभी लोगों को दिए गए। सुरेश महाजन ने सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल में लोगों को नागरिकता कानून के संबंध में जानकारी देने के लिए पैदल रैलियां निकालने व लोगों के साथ बैठकें कर जानकारी देने का आह्वान किया।

सुरेश महाजन ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहाकि केंद्र सरकार द्वारा जो नागरिकता कानून देश में लागू किया है वो भारत में दशकों पहले से रहने वाले किसी भी समुदाय के लोगों की नागरिकता के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करता। यह कानून भारत के साथ लगते मुस्लिम देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगला देश में हिन्दु समुदाय (हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई और सिख) के लिए है जो कि इन देशों से धार्मिक, शारीरिक या मानसिक रूप उत्पीडन का शिकार होकर भारत में दशकों से शरण लिए हुए है,लेकिन उन्हें भारत की नागरिकता हासिल नही हुई है।  मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन जो कानून पास किया है, उसमें भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार कुछ प्रावधानों के अंतर्गत भारत की नागरिकता ली जा सकती है।  महाजन ने बताया कि इस अधिनियम में वर्ष 2019 से पहले पाँच बार संशोधन किये जा चुके हैं।  उन्होंने बताया कि यह अधिनियम भारत में एकल नागरिकता का प्रावधान करता है, यानी भारत का नागरिक किसी और देश का नागरिक नहीं हो सकता।

सुरेश महाजन ने कहाकि कांग्रेस पार्टी तथा विपक्षी पार्टियों द्वारा मुस्लिम समुदाय को भड़का कर हिंसक प्रदर्शन करवा कर जहाँ जनता के जान-माल का नुकसान किया जा रहा हैं, वहीँ देश की साख को भी दांव पर लगाने से यह लोग पीछे नहीं हट रहे। उन्होंने कहाकि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में इस नागरिकता कानून को लागू न किया जाना असवैधानिक है।  उन्होंने कहाकि कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को यह कानून हर हाल में पंजाब में लागू करना पड़ेगा।

इस अवसर पर अनुज सिक्का, जरनैल सिंह ढोट, राजेश कंधारी, जनार्दन शर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप बहल, कपिल शर्मा, वरिंदर भट्टी, विनोद बब्बल, बोबी वेरका, रोमी चोपड़ा, राकेश महाजन, अतुल मेहरा, रमन शर्मा, राम पाल मेहरा, पवन मंगा, अश्वनी मेहता, रमेश पप्पू, कुलवंत सिंह, सुशील देवगन, गुरदेव सिंह, सुभाष सूद सहित उनके मंडलों के महामंत्री भी उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …