बी.बी.के.डी.ए.वी. काॅलेज के एन.एस.एस. युनिट द्वारा सात दिवसीय कैम्प का आयोजन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर :एन.एस.एस. विभाग द्वारा सात दिवसीय कैम्प की समाप्ति पर आज आदरणीय अतिथि के रूप में सरदार लखबीर सिंह, ए.आई.जी.सी.आई.डी. तथा विषेष अतिथि के रूप में नन्ही छावं के अध्यक्ष तथा सरदार दिलबाग सिंह उपस्थित रहे। इस समारोह में काॅलेज के मल्टी मिडिया विभाग द्वारा एक डाक्यूमैंटरी प्रस्तुत की गई। जिसमें एन.एस.एस. विभाग द्वारा सात दिनों के अन्तरगत की भिन्न-भिन्न गतिविधियों को दिखाया गया। एन.एस.एस. छात्रा दिकक्षा मेहरा, अकक्षिता मल्होत्रा तथा गरिमा अग्रवाल को क्रमषः श्रेष्ठ षिविरक, श्रेष्ठ परिश्रमी षिविरिक तथा लैन्स विमेन से उपाधि से सामान्नित किया गया। छात्राओं को प्रमाण पत्र भी भेंट किए गए। श्रेया मेहरा द्वारा जीवन में संग सेवा की भावना पर एक प्रस्तुत की गई। अकक्षिता मल्होत्रा ने अपने कैम्प के अनुभवों को साझा किया तथा एन.एस.एस. की दृढ़ भावना पर एक विषेष संगीत की भी प्रस्तुति की गई।

आदरणीय प्राचार्या डाॅ. पुष्पिन्दर वालिया जी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दूसरों की सेवा में जो प्रसन्नता है वो किसी अन्य वस्तु में नहीं है तथा हमें समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इसी सेवा के बल पर ही हम एक सुन्दर समाज का निर्माण कर सकते हैं। आऐ हुए अतिथियों ने छात्राओं के उत्साह की प्रषंसा की तथा सदैव इसी प्रकार तत्पर रहने को प्रेरित किया। एन.एस.एस. प्रोग्राम आॅफिसर सुरभि सेठी द्वारा कैम्प की गतिविधियों को संक्षेप में बताया गया तथा छात्राओं को अपनी इस सेवा भावना को मात्र कैम्प ही नहीं अपितु अपने जीवन में अपनाने को भी प्रेरित किया।

अन्त में माननीय श्री सुदर्षन कपूर जी ने छात्राओं की सेवा भावना की सराहना करते हुए भविष्य में इसी प्रकार काम करने के लिए प्रेरित किया तथा आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर एन.एस.एस. विभाग द्वारा आॅफिसर प्रो. सुरभि सेठी, प्रो. प्रिया शर्मा तथा मैम्बर्ज डाॅ. निधि अग्रवाल, डाॅ. हरमिन्दर सिंह, डाॅ. साहिल गुप्ता, प्रो. पलविन्दर सिंह, प्रो. नेहा सहगल, प्रो. रविन्दरपाल कौर, प्रो. प्रियंका चुग और प्रो. सवारीका भी उपस्थित रहे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …