पूर्व कैबिनेट मंत्री धनखड़ करेंगे “नागरिकता कानून” सबंधी जागरूक : सुरेश महाजन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर: मोदी सरकार द्वारा देशहित्त में बनाये गए “नागरिकता कानून” को लेकर कांग्रेस, उसके सहयोगी राजनीतिक दलों व शरारती तत्वों द्वारा जनता में भ्रम फैला कर उन्हें गुमराह कर हिंसक कर देश में अफरा-तफरी पैदा की जा रही है। इसके विरुद्ध जनता में नागरिकता कानून संबंधी जागरूकता फ़ैलाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ 11 जनवरी 2020 को तीन बजे भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँच रहे हैं। इसकी जानकारी भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने जिला भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक के दौरान दी।

सुरेश महाजन ने कहाकि 11 जनवरी 2020 शनिवार को दोपहर तीन बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बनाये गए “नागरिकता कानून” को लेकर कांग्रेस, उसके सहयोगी राजनीतिक दलों व शरारती तत्वों द्वारा जनता में भ्रम फैला कर उन्हें गुमराह कर हिंसक करने वालों के विरुद्ध व जनता में नागरिकता कानून संबंधी जागरूकता फ़ैलाने के लिए भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँच रहे हैं। सुरेश महाजन ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता से अपील की कि वो नागरिकता कानून सबंधी ओम प्रकाश धनकड़ के विचार भाजपा कार्यालय पहुँच कर जरुर सुनें और अन्य लोगों भी इस बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, राजेश कंधारी, जनार्दन शर्मा, सरबजीत शंटी, मन्नू ग्रोवर, मोहित महाजन, तरुण जस्सी, सतपाल डोगरा, रघु शर्मा, रमन राठौर, आदर्श शर्मा भी उपस्थित थे।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …