भाजपा कार्यालय में “लोहड़ी पर्व उत्सव” कार्यकर्म हर्षो-उल्लास से मनाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर: लोहड़ी के त्यौहार के उपलक्ष्य में जिला भाजपा मुख्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन के नेतृत्व जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा अलका शर्मा की अध्यक्षता में “लोहड़ी पर्व उत्सव” पर कार्यकर्म आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रदेश सचिव राकेश गिल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, केवल गिल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी हरविंदर संधू, जनार्दन शर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश शर्मा, आनंद शर्मा भी उपस्थित थे। श्वेत मलिक ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व आम लोगों को लोहड़ी पर शुभकामनाएं दी तथा कहाकि लोहड़ी त्यौहार पर सब को आपसी मन-मुटाव भुला कर मिल-जुल कर रहना चाहिए व हमें हमारे पूर्वजों के दर्शाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। सुरेश महाजन ने भी इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व जनता को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहाकि लोहड़ी का त्यौहार हमारे उत्तर भारत में बहुत हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहाकि हमारे त्यौहार सभी को आपस में मिल-जुल कर रहने का संदेश देते हैं। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में त्योहार की उमंग में सराबोर लोगों ने दहकते अलाव में अग्नि को तिल, गुड़, मूंगफली तथा मक्के की खील की आहुति दी व चारों ओर घूम-घूम कर ढोल की थाप पर देर शाम तक नाचते-गाते रहे। इस अवसर पर सभी में मूंगफली, रेवड़ियाँ व गच्चक का प्रसाद भी बांटा गया।

इस अवसर पर भी जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, राजेश कंधारी, जरनैल सिंह ढोट, कुमार अमित, डॉ. राकेश शर्मा, सरबजीत शन्टी, अविनाश शैला, मीनू सहगल, सलिल कपूर, चंदरशेखर शर्मा नवदीप हांडा, रमा महाजन, अलका शर्मा, गौतम अरोड़ा, दविंदर पहलवान, अरविन्द शर्मा, मानव तनेजा, मोहित महाजन, अमरीश कपूरिया, डॉ. राजेश राममूर्ति, एकता वोहरा, बलविंदर बब्बा, जोगिन्दर वाही, गौरव भंडारी, अजय अरोड़ा, तरुण जस्सी, मनू ग्रोवर, तरुण अरोड़ा, कमल नयन शर्मा, कपिल शर्मा, राम पाल मेहरा, वरिंदर भट्टी, राकेश महाजन, संदीप बहल, रमन शर्मा, हीरा लाल दिगपाल, रोमी चोपड़ा, बॉबी वेरका, चरणजीत सिंह, रमेश पप्पू, सुशील देवगन, अश्वनी बावा, गुरमुख बल, मानक अली, अनमोल पाठक, संजय कुंद्रा, राजीव शालिवान, अश्वनी चोपड़ा, वरिंदर सिंह स्वीटी, बलदेव धवन, ओम प्रकाश अनार्य, अंकुश मेहरा, मोनू महाजन, सोनू अरोड़ा, विशाल महाजन, गौरव भाटिया, अमरजीत कौर, सविता महाजन, नीरू कौड़ा, शालू, प्रेम लता, मंजीत थिंड, साक्षी मेहरा, पुष्पा पिंकी, बलजीत कौर, मधु शर्मा, हरपाल कौर, नोरेन महाजन, श्रुति, रीतू, रमण राठौर, भजन लाल वाधवा, सुधीर बजरंगी, राजेश टोनी, सुशील भल्ला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग उपस्थित थे।

Check Also

कैबिनेट मंत्री ने 59 लाख रुपये की लागत वाले दो सड़क प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 5 दिसंबर 2025: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं …