नड्डा के राष्ट्रिय अध्यक्ष बनने पर भाजपाईयों ने लड्डू बाँट मनाई ख़ुशी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष के रूप में जे.पी.नड्डा का नाम घोषित किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। नड्डा के राष्ट्रिय अध्यक्ष घोषित होने के बाद अमृतसर के भाजपा मुख्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट कर ख़ुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन का मुंह मीठा करवा कर अपनी ख़ुशी सबके साथ बाँटी।

सुरेश महाजन ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जे.पी. नड्डा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नड्डा के नेतृत्व में पार्टी नई बुलंदियों को छुएगी प् उन्होंने इस अवसर पर बताया कि जे.पी. नड्डा से पहले मौजूदा केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह जो कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी हैंए भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर उसे देश में शिखर पर पहुँचाया और भाजपा को केंद्र में सत्ता.आसीन होने में अहम भूमिका निभाई। महाजन ने कहा कि अमित शाह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की कमान संभाली और पार्टी अध्यक्ष बन कर लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनावों में भाजपा ने नई बुलंदियाँ हासिल की। अब अमित शाह केन्द्रीय ग्रह मंत्री की अहम जिम्मेवारी संभाल रहे है तो उनके स्थान पर जे.पी.नड्डा को भाजपा का राष्ट्रिय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

सुरेश महाजन ने बताया कि जे.पी.नड्डा भी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रहते हुए प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी व केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह के नक्शे कदम पर चलते हुए पार्टी को नई दिशा प्रदान करते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। महाजन ने कहाकि जे.पी.नड्डा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और फिलहाल भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रिय अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी के प्रति अपना दायित्व बखूबी निभाया है। पार्टी के प्रति नड्डा की लग्न व निष्ठा को देखते हुए अब पार्टी द्वारा जे.पी.नड्डा को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश गिलए जिला महामंत्री डॉण् राम चावलाए राजेश कंधारीए प्रदेश मीडिया सह.प्रभारी जनार्दन शर्माए पवन खन्नाए राजीव शालिवानए जोगिंदर वाहीए तरुण अरोड़ाए हजुरी लालए सतपाल डोगराए अश्वनी चोपड़ाए लल्ली वोहराए पवन शर्माए सिकंदर चौहानए वरिंदर उप्पलए रमन शर्माए संदीप मेहराए मन्नू ग्रोवरए अर्जुनए प्रदीप कुमारए सावनए सौरभ जोशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

टीकाकरण के छोटे-मोटे साइड इफेक्ट से घबराने की जरूरत नहीं : सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 20 सितंबर, 2024–-स्वास्थ्य विभाग अमृतसर ने सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर …