रेलवे ओवर ब्रिज को आठ मार्गी बनाने के प्रोजेक्ट को बनाया सरल

राष्ट्रीय हाईवे अथारटी भारत के चेयरमैन की तरफ से अनुमति मिलने के उपरांत अथारटी के आधिकारियों ने डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा से यातायात को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पी.ए.पी.फ्लाई वर ब्रिज को 8 मार्ग बनाने से सम्बंधित विस्तरित मीटिंग की गई।

जिला प्रशासकी काम्प्लेक्स में चार मार्गी पी.ए.पी.रेलवे ओवर ब्रिज को आठ मार्गी बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करने के लिए विस्तार से मीटिंग की गई। मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि रेलवे ओवर ब्रिज को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए सभी कार्यवाहियों को पूरा किया जाये जिससे लोगों को बडी राहत मिल सके। श्री शर्मा ने अथारटी के आधिकारियों पर जोर दिया कि इस प्रोजेक्ट को समय पर और बहुत ही पेशेवाराना ढंग से पूर्ण किया जाये जिससे यातायात को सुचारू ढंग से चलाया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय पी.ए.पी और रामा मंडी चौक में यातायाता को निर्विघ्न ढंग से चलाने के लिए राष्ट्रीय हाईवे अथारटी को अथारटी और पुलिस आधिकारियों को सांझी रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया। उन्होने कहा कि ऐलीवेटिड ड्रेन जोकि यातायात में समस्या पैदा करती है को बनाने की बजाय सर्विस लेन के साथ भूमिगत ड्रेन बनानी चाहिए। उन्होने एन.एच.ए.आई.के आधिकारियों को कहा कि रामा मंडी – पी.ए.पी. 3लाई ओवर और डिफेंस क्षेत्र के साथ लगते खाली स्थानों पर सर्विस लेन को चौडा किया जाये।
उन्होने कहा कि यातायाता को निर्विघ्न चलाने के लिए इस पर जल्द से जल्द काम शुरू किया जाये। उन्होने यह भी घोषणा कि की उनकी तरफ से समुच्चय प्रक्रिया की रोजमर्रा की निगरानी की जायेगी।

Check Also

रवनीत बिट्टू के ब्यान पर गुरजीत सिंह औजला का कटाक्ष

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 20 सितंबर 2024 ; सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्रीय मंत्री रवनीत …