Breaking News

शरीर को कोरोना वायरस के साथ लड़ने के लिए जरूरी चाहिए प्रोटीन

डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन डॉ पवन मल्होत्रा ने सप्षट किया कि कोरोना वायरस सिर्फ मनुष्य से मनुष्य संपर्क में आने से फैलता हैं, इस लिए पशु यां पशुओं से पैदा हुए उत्पाद जैसे कि दूध,अंडे,मास एवं मछली आदि हैं इनसे मनुष्यों को कोरोना वायरस का कोई खतरा नहीं हैं । उन्हों ने कहा कि पशु पालन एवं डेयरी विकास मंत्री त्रिपत रजिंदर सिंह बाजवा की पहल कदमी सदका पंजाब दूध, अण्डे, मुर्गे एवं मुर्गियों की सप्लाई दिल्ली और जम्मू कश्मीर को शुरू कर दी गई हैं तांकि पशु पालकों का आर्थिक नुक्सान रोका जा सके। डॉ मल्होत्रा ने कहा कि दूध को उबालने और मास को भारतीय तरीके से पकाने से कोरोना वायरस जीवत नहीं रह सकता।

उन्होंने कहा कि पोल्ट्री मास, मछली, अण्डे एवं डेयरी उत्पाद सेहतमंद प्रोटीन का मुख्य स्रोत हैं, जो शरीर में बिमारी एवं रोगों से लड़ने की शक्ति पैदा करते है, इस लिए डेयरी एवं पोल्ट्री उत्पादों शरीर की तंदरुस्ती के लिए जरूर खाएं। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान की सफ़ाई रखें खाना अच्छी तरह पकाएं इस के इलावा ख़रीददारी करते वक़्त आपसी दूरी का ध्यान जरूर रखा जाएं। उन्होंने बताया कि पशु पालको को अपने जान्वरो के लिए खुराक और इलाज में किसी किसम की कोई दिक्कत नहीं आने दी जा रही है इस लिए विभाग के सारे पशु अस्पताल खुले है। पशु पालन विभाग ने मछली पालको को जरुरी मछली पून्ग समय पर मुहिया करवाने क भी करना शुरु कर दिया है।

Check Also

प्रेम सादगी और एकत्व की दिव्य भावना से सुशोभित हुईं निरंकारी सामूहिक सादा शादियाँ, 126 नवयुगल परिणय सूत्र में बंधे

आपसी प्रेम और समर्पण से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाये:-निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज …