मानव को मानव हो प्यारा, इक दूजे का बने सहारा

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर: आज सारा संसार ही करोना महामारी से लड़ रहा है। जिसमे सेहत विभाग के डाक्टर और सेहत कर्मचारियों का विशेष योगदान है जो कि सबसे आगे रहकर पूरे देश को इस महामारी से बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए एन 95 मास्क, पी पी ई किट्स, सर्जिकल दस्ताने और हेड शील्ड किट्स बहुत जरूरी हैं। इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संत निरंकारी मंडल ने इन सभी जरूरी वस्तुओं को डॉ. रमन शर्मा (मेडिकल सुप्रीडेंट) गुरु नानक देव हस्पताल, डॉ. देसराज (एस.एम.ओ सी.एच.सी वेरका) और डा. नवीन पांधी (डी.एम.एस टी.बी. सेनेटोरियम) को दिए। जहां लोकडाउन के कारण हजारों परिवारों को रोज़ी रोटी की परेशानी बनी हुई है वहीं संत निरंकारी मंडल ने बीते दिनों में जरूरतमंद परिवारों को राशन भी बांटा। इसके साथ ही डी.सी अमृतसर जी के आदेशानुसार संत निरंकारी सत्संग भवन खान कोट में एक सौ के करीब परवासी शरणार्थी भी रहे है तथा इन सबके लिए चाए नाश्ते आदि की सेवा भी संस्था की तरफ से ही की जा रही है।

श्री सुखदेव सिंह जी (ज़ोनल इंचार्ज अमृतसर) ने बताया कि संत निरंकारी मंडल ने प्रधान मंत्री राहत कोश फंड में 5 करोड़ रुपए तथा मुख्यमंत्री राहत कोष फंड उतराखंड, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में 50 50 लाख रुपए दान में दिए हैं। जिसका धन्यवाद कैप्टन अमरिंदर सिंह जी (मुख्यमंत्री पंजाब) ने संत निरंकारी मंडल को एक पत्र लिखकर किया। संत निरंकारी मंडल देश के दूसरे राज्यों में भी लगातार अपनी सेवाएं दिए जा रहा है। जिसमे राशन एवं लंगर वितरण की सेवाएं शामिल हैं। संत निरंकारी मिशन मानवता का मिशन है।

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यह संदेश है कि ‘मानव को मानव हो प्यारा, इक दूजे का बने सहारा’। बीते दिनों सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने वीडियो संदेश के द्वारा समूह साध संगत को सोशल दिस्टेंसिंग और सेहत विभाग की तरफ से जारी किए गए दिशनिर्देशों का पालन करते हुए ही मानवता की सेवा करने का आह्वान किया।

Check Also

श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (बोर्ड) के आगामी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए 21 सितंबर और 22 सितंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे – उपायुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 20 सितंबर 2024–श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के चुनाव हेतु अधिक …