प्रदेश में प्रतिदिन बढ़ रहा है भाजपा का जनाधार : जीवन गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,12 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी की विशेष संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री व माझा जोन-1 के प्रभारी जीवन गुप्ता जी व अमृतसर जिला के सह-प्रभारी अरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए I इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया I कोरोना महामारी के चलते जोनल प्रभारी बनने के बाद अपने प्रभार क्षेत्र में प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता पहली बार पहुंचे जहाँ उन्होंने अमृतसर के जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की तथा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे I अमृतसर पहुँचने पर जीवन गुप्ता को सुरेश महाजन व उनकी टीम द्वारा दोशाला, सिरोपा व पुष्पगुच्छ देकर सम्मनित किया गया I

जीवन गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं व अमृतसर वासियों को जन्म-अष्टमी की बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर अमृतसर भाजपा द्वारा कोरोना काल के दौरान किये गए सेवा कार्यों के लिए बधाई दी I उन्होंने कहाकि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के कुशल नेतृत्व में पार्टी पूरे प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत कर रही है और कार्यकर्त्ता समय-समय पर उनके निर्देशों अनुसार कांग्रेस की नाकामियों के चलते कांग्रेस सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं I उन्होंने कहाकि अमृतसर की धरती ने भाजपा को बहुत से महान नेता दिए हैं, जिन्होंने पंजाब में ही नहीं बल्कि देश में भाजपा का नाम ऊँचा किया है I उन्होंने कहाकि अमृतसर पंजाब में भाजपा का गढ़ रहा है ओर भाजपा का कार्यकर्ता आज भी हर चनौती का सामना करने में सक्षम है Iजीवन गुप्ता ने कहाकि भाजपा गांवों में अपना जनाधार मजबूत कर रही है और इसके लिए देहात से सूझवान चेहरों को पार्टी के विस्तार की जिम्मेवारी सौंपी जा रही है I उन्होंने कहाकि गांवों में भाजपा को किसानों, मजदूरों व दलितों का भरपूर समर्थन मिल रहा है I

जीवन गुप्ता ने आगमी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारियों से प्रदेश में भाजपा का जनाधार और मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे I इस अवसर पर पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव जिला प्रभारी के समक्ष रखे I उन्होंने कई सुझावों पर सहमत होते हुए इन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के समक्ष रखने का अश्वासन दिया I उन्होंने कहाकि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा व कार्यकर्ताओं पर आधारित राजनीतिक दल हैं I भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है और प्रदेश में आम जनता भाजपा को एक आशा की किरण के रूप में देख रही है I

जीवन गुप्ता ने कहाकि प्रत्येक पदाधिकारी के मन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पण होना चाहिए I अमृतसर में भाजपा का जनाधार कैसे बड़े ओर जिला भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत हो, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को करते हुए पार्टी को और ऊँचाइयों तक ले जाएँ I उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएँ तथा पार्टी की नीतियों व विचारधारा से जनता को अवगत करवाएं I

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव रीना जेटली, राहुल महेश्वरी, देश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, मानव तनेजा, डॉ. राकेश शर्मा, कुमार अमित, डॉ. राम चावला, हरविंदर सिंह संधू, अविनाश शैला, सरबजीत शंटी, अमन ऐरी, एकता वोहरा, ओम प्रकाश अनार्य, संजय कुंद्रा, मोहित महाजन, सतपाल डोगरा, श्रुति विज, रघु शर्मा, रोमी चोपड़ा, विनोद बब्बल, रमन शर्मा, कपिल शर्मा, अरविन्द बावा, राकेश महाजन, चरणजीत सिंह, कुलवंत सिंह बेदी आदि उपस्थित थे I

Check Also

कैबिनेट मंत्री ने 59 लाख रुपये की लागत वाले दो सड़क प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 5 दिसंबर 2025: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं …