Breaking News

कोरोना महामारी की मुश्किल घड़ी के दौरान खंडवाला मंडल की टीम द्वारा की गई सेवाओं के लिए उन्हें किया सम्मानित

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,15 अगस्त: कोरोना महामारी की मुश्किल घड़ी के दौरान भारतीय जनता पार्टी खंडवाला मंडल छेहरटा की टीम द्वारा तन-मन-धन के साथ जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता करने के लिए आज पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब अनिल जोशी जी ने उन्हें सम्मानित किया ।
जोशी ने कहा कि नरेश कुमार रीको और उनके साथियों ने दिन-रात एक कर जो छेहरटा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को इस मुश्किल समय के दौरान जरूरी राशन का सामान मुहैया करवाते हुए उनकी हर संभव सहायता की है वह काबिले तारीफ है ।

इसके साथ ही जोशी ने नरेश कुमार रीको को भारतीय जनता पार्टी द्वारा खंडवाला मंडल छेहरटा के अध्यक्ष का दायित्व सौंपने पर उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर विक्रम ऐरी, शेखर मेहता, सूरज मदान, राजा वोहरा, गुरमेल सिंह बल, गुरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, मुनीश मेहरा आदि मौजूद थे ।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …