Breaking News

अमृतसर में आज 169 लोग करोना पॉजिटिव हुए और 5 लोगों की मौत: सिविल सर्जन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,7 सितम्बर : अमृतसर जिला में आज 169 लोगों की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 106 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट आए हैं और अब तक कोरोना से कुल 4996 लोग ठीक ओ चुके है। आज यहां खुलासा करते हुए सिविल सर्जन डॉ नवदीप सिंह ने कहा कि वर्तमान में जिले में 938 सक्रिय मामले हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि मिशन फतेह के तहत पंजाब सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें ताकि सक्रिय मामलों का ग्राफ कम किया जा सके।

“हमें सावधान रहना होगा ताकि हम कोरोना वायरस को हरा सकें और जीत सकें,” उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव के कारण अब तक 207 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण आज 5 लोगों की मौत हो गई है।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …