अमृतसर में आज 225 लोग करोना पॉजिटिव हुए और 16 लोगों की मौत

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,10 सितम्बर: अमृतसर जिला में आज 225 लोगों की मेडिकल रिपोर्ट मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 151 लोग सेहतयाब हुए हैं और अपने घरों को लौट गए हैं अब तक कोरोना से कुल 4225 लोग मुक्त हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ नवदीप सिंह ने आज यहां यह खुलासा करते हुए कहा कि वर्तमान में जिले में 1338 सक्रिय मामले हैं।

उन्होंने लोगों को अवगत कराया कि मिशन फतेह के तहत पंजाब सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए। जिससे सक्रिय मामलों के ग्राफ में गिरावट आ सकती है। “हमें सावधान रहना होगा ताकि हम कोरोना वायरस को हरा सकें और जीत सकें,” उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव के कारण अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …