Breaking News

लुधियाना भाजपा ने सभी 25 मंडलों में फुक्का कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्ट का पुतला

कल्याण केसरी न्यूज़ लुधियाना ,22 अक्टूबर: (अजय पाहवा ) भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा पर कुछ समय पहले हुए हमले की कथित तौर पर जिम्मेदारी लेने के मामले में कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंघल के दिशा निर्देशों अनुसार लुधियाना के सभी 25  मंडलों जिसमे आतम नगर,ढोलेवाल,गयासपुर,ताजपुर,जमालपुर,टिब्बा रोड,कैलाश नगर,दुगरी,किदवई नगर,शिवजी नगर,शुबानी बिल्डिंग,गुरुनानक पूरा,माधोपुरी,हैबोवाल,सलेमटाबरी,शिवपुरी,एसबीएस नगर,घूमरमंडी,भारत नगर ,अगर नगर ,ऋषिनगर मंडलों में   मंडलों के प्रभारी की देख रेख में व मंडलों के प्रधानों की अध्य्क्षता में कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के पुतले जलाये गए व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए ! भाजपा प्रधान सिंघल ने चेतावनी दी कि अगर पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सांसद बिट्टू को अपनी हरकतों से नहीं रोका तो भाजपा बिट्टू को अपने तरीके से सबक सिखाएगी। जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंघल ने बताया कि कृषि बिल किसानों के हक का है, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार माहौल को खराब करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ समय पहले कहा था कि केंद्र सरकार किसानों का मसला हल करे नहीं तो किसानों को प्रदर्शन में आईएसआई शामिल हो सकती है। सिंघल ने कहा कि आईएसआई तो नहीं कांग्रेस आई के गुंडे किसानों के धरने में घुसे हुए हैं। इन्हीं के माध्यम से ही पंजाब का माहौल खराब किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता, उपाध्य्क्ष सुनील मौदगिल,महेश शर्मा,अश्वनी बहल,हर्ष शर्मा,योगेंद्र मकोल,सचिव पंकज जैन,सुमन वर्मा,अवतार कृष्ण तारी,मंडलों के प्रभारी के इलावा मंडलों के प्रधानों में प्रिंस भंडारी,संजीव सचदेवा,राकेश जग्गी,संजीव पूरी,राजिंदर शर्मा,दमन कपूर,गौरव अरोड़ा,विनय मित्तल,हरीश सग्गड़,हरीश शर्मा,हरविंदर  जॉली,राजीव शर्मा,गुरपीत सिंह राजू,शिवराम गुप्ता,बलबीर सिंह बंटी,क्रांति डोगरा,केवल गर्ग,सुरेश अग्रवाल,पंकज शर्मा,गुरदीप सिंह सोढ़ी,भूपिंदर राय,तीर्थ तनेजा ,जसदेव तिवारी,रोमी मल्होत्रा,रवि अग्रवाल,रवि अग्रवाल आदि मौजूद थे !

Check Also

गुरू नानक मिशन चौक को मिली नई लुक: कैबिनेट मंत्री, मेयर और सलाहकार पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग ने नया स्वरूप देने के बाद चौक जनता को किया समर्पित

कल्याण केसरी न्यूज़, जालंधर, 6 दिसंबर 2025: शहर के प्रमुख गुरू नानक मिशन चौक, जिसे …