Breaking News

आज वार्ड नंबर 61 में प्राचीन मन्दिर ठूठामल (कटरा खजाना) में मंदिर के निर्माण करने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से हवन यज्ञ करवाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर,7 नवंबर : आज वार्ड नंबर 61 में प्राचीन  मन्दिर ठूठामल (कटरा  खजाना) में माँ बगलामुखी जी और शनि देव जी के मंदिर के निर्माण करने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से हवन यज्ञ करवाया गया इस मौके पर पार्षद विकास सोनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।इस दौरान पार्षद विकास सोनी ने मंदिर के निर्माण के लिए नीव पथर रखा।इस दौरान पार्षद सोनी ने अपने शब्दों का प्रगटावा करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी की ओर से मंदिर कमेटी को 2.50लाख रुपए  दे दिए गए हैं |

मंदिर के निर्माण के लिए ओर पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया।इस दौरान मंदिर कमेटी ने पार्षद सोनी को सम्मानित किया और मंदिर के निर्माण के लिए लोगों ने सोनी का तह दिल से धनयवाद किया।इस मौके पर पार्षद पति गुरदेव सिंह दारा, विकी दता,कपिल महाजन,बॉबी प्रदान, लवली प्रदान,व मुहाला निवासी मौजूद रहे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …