भाजपा जिला कार्यालय घंटा घर में जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अध्यक्षता में मनाया गया भारत का संविधान दिवस

कल्याण केसरी न्यूज़ लुधियाना 26 नवंबर ; ( अजय पाहवा  ) भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना की तरफ से जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय घंटा घर में भारत का संविधान दिवस मनाया गया व भारत के संविधान निर्माता यृगपुरुष परमं आदरणीय डॉ भीमराव अम्बेडकर को पुष्प अर्पण करके उनको याद किया गया ! इस मौके पर विशेष तौर से पंजाब भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता,उपाध्यक्ष परवीन बंसल,कोष्याध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,सह-कोष्याध्यक्ष रविंदर अरोड़ा,पंजाब भाजपा एस.सी.मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल शामिल हुए !
      भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने कहा की 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान के उस प्रारूप को स्वीकार किया, जिसे भारत के संविधान निर्माता यृगपुरुष परमं आदरणीय डॉ भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में ड्राफ्टिंग कमेटी ने तैयार किया था. इसी रूप में संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना, भारतीय संविधान के 70 साल पूरे ! इसी की याद में 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाने लगा ! भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने बताया की डॉ भीमराव अम्बेडकर आजाद भारत के पहले कानून मंत्री थे ! इस कारण संविधान निर्माण में उनके योगदान और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय कानून दिवस को 26 नवंबर को मनाया जाता है ! भाजपा महामंत्री राम गुप्ता ने बताया की भाजपा लुधियाना के लगभग सभी मंडलो में भारत का संविधान दिवस मनाया गया ! इसी के साथ भाजपा कार्यलय में भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंदर मोदी जी का भाषण लाइव सुना गया ! इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता,पार्षद दल की नेता सुनीता रानी,जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,यशपाल जनोत्रा,अश्वनी बहल,किरण शर्मा,एस.सी.मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष रवि बाली,एस.सी.मोर्चा के जिल प्रधान कुलविंदर सिंह,भाजपा के सीनियर नेता एडवोकेट बिक्रम सिद्धू,अशोक लूम्बा,सुभाष डाबर,राजिंदर खत्री,रविंदर वर्मा,उमा दत्त शर्मा जिला सचिव सुरिंदर बाली,नरिंदर सिंह मल्ही,पार्षद सुरिंदर अटवाल,पूर्व पार्षद इन्दर अग्रवाल,प्रेस सचिव डॉ.सतीश कुमार,प्रवक्ता नीरज वर्मा,ऑफिस सचिव लकी चोपड़ा,सोशल मीडिया से नितेश जैन,मनु अरोड़ा आदि मौजूद थे !

Check Also

श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (बोर्ड) के आगामी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए 21 सितंबर और 22 सितंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे – उपायुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 20 सितंबर 2024–श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के चुनाव हेतु अधिक …