विधायक परगट सिंह ने मिट्ठापुर में युवा खिलाड़ियों को वितरित किए ट्रैक सूट और हॉकी स्टिक्स

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 28 नवंबर- शनिवार को जालंधर कैंट विधानसभा हलके के विधायक परगट सिंह ने मिट्ठापुर हॉकी अकैडमी के युवा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट्स और हॉकी स्टिक्स वितरित की। यूथ स्पोर्ट्स क्लब हॉकी मिट्ठापुर की तरफ से आयोजित सादे समारोह में युवा खिलाड़ियों की हौंसलावजाई की।युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक परगट सिंह ने कहा कि मिट्ठापुर हॉकी की नर्सरी है, जिसने देश को कई हॉकी खिलाड़ी दिए। यहां से निकले 8 खिलाड़ी मौजूदा हॉकी टीम का हिस्सा हैं जिसमें भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, वरुण कुमार व तलविंदर सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मिट्ठापुर हॉकी अकैडमी प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाने और उनका टैलेंट और निखारे के उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिसकी कई दिग्गज खिलाड़ी खुद देखरेख कर रहे हैं। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी बलविंदर सिंह व सरबजीत सिंह की तरफ से दिया जा रहा है। इस मौके पर डीसीपी अमरीक सिंह पवार, अल्फा हॉकी के मालिक नितिन महाजन, जतिन महाजन, पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुरिंदरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, रणबीर सिंह भी मौजूद थे।

Check Also

एनसीसी युवाओं को सशक्त बनाना: आरआर बावा डीएवी कॉलेज, बटाला में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 21 सितंबर 2024: आरआर बावा डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स, बटाला में …