कल्याण केसरी न्यूज़ ,जालन्धर 4 फरवरी: करोना काल के बाद अब जीवन पटरी पर आने लगा है ,नए नॉर्मल के साथ हम सब लोग अपनी आवश्यकताओं को फिर से पूर्णतया हासिल करने व अपनी जिंदगी की खुशियों को एक बार फिर से पाने के लिए प्रयासरत हैं, इसी दिशा में एक 3 दिन की लग्जरी प्राइवेट एग्जीबिशन *लक्स एडिट 2* का आयोजन हो रहा है जिसमें विश्व भर से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स अपने अपने प्रोड्यूस डिस्प्ले करेंगे इनमें वेडिंग फोटो फ्रेम ,पेंटिंग्स लग्जरी कारपोरेट गिफ्ट आइटम्स ,पैकिंग व अन्य होम डेकोर सभी प्रोडक्ट एक छत के नीचे इकट्ठे होंगे व खुशियां बांटने का *ऑर्डर हैप्पीनेस* ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनो ही मॉडल से इस एग्जीबिशन का आगाज शुक्रवार को कबाना रिसॉर्ट्स में होगा । विश्व प्रसिद्ध लाइफ कोच द्वारा मोटिवेशनल सेशन , डांस सेशन, कुकिंग सेशन ,न्यूमेरोलॉजी व टेरोट कार्ड रीडिंग के सेशन भी आयोजित होंगे व लुधियाना , चंडीगढ़ व पंजाब भर से गणमान्य अतिथि भी तीनों दिन एग्जीबिशन की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई देंगे जानकारी दी डॉ साजन शर्मा, गोपाल अरोड़ा, कृष्ण अरोड़ा, शमी अरोड़ा ने ।
Check Also
लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की
मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र