Breaking News

माँ ते पुत गीत के साथ लोगों के दिलों में जगह बनाई गुरसेवक ने

कल्याण केसरी न्यूज़ होशियारपुर, 10 फरवरी : मेरी माँ मेरा रब और परवाह गीत की ज़बरदस्त सफलता के बाद माँ और पुत गीत के साथ गायक गुरसेवक ने एक बार फिर लोगों को माँ और पुत्र के रिश्ते को मज़बूती प्रदान की है। गायक गुरसेवक ने लोगों की तरफ से दिए प्यार का धन्यवाद करते हुए बताया कि गुरू वीटिस कंपनी की तरफ से आए इस माँ ते पुत गीत को अपनी कलम के साथ उसके पिता सतपाल सिंह ने श्रंृगारा है और इस गीत को कम्पोज उसने ख़ुद किया है। इस गीत को संगीत शिपू गगन ने दिया है और कर्ण सैनी ने इसकी वीडियो को डायरैक्ट किया है। इस गीत की वीडियो में अवी मनी और पूजा साहनी के एक्टिंग की है और इसकी वीडियो गाँव चक्क लादियां में फिल्मायी गई है। इसकी वीडियो फार्मज़ आर्टस और पोस्टर का डिज़ाइन एएस किरएशन ने किया है। उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए यह उम्मीद प्रकट की कि आने वाले समय में भी इसी तरह को वह प्यार देते रहेंगे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …