Breaking News

एक के बाद एक लॉन्चेज के बाद, अब सारेगामा लेकर आया है परमीश वर्मा का नया पंजाबी पार्टी ट्रैक ‘नीट’!

कल्याण केसरी न्यूज़ लुधियाना, 3 मार्च : (अजय पाहवा) पंजाबी एक्टर-सिंगर परमीश वर्मा ने कई हिट्स दिये हैं और वे पंजाब के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। यह सब हो पाया है उनके अपने स्वाभाविक करिश्मे और आवाज के बूते पर। गीत ‘शादगी’ के मशहूर गायक परमीश अब अपने नये गाने ‘नीट’ के साथ फिर से तहलका मचाने के लिये तैयार है, जो निश्चित रूप से आपकी पार्टी प्लेलिस्ट का हिस्सा बनेगा।इस गाने के बोल बेहद दमदार हैं।  हैवी बेस के साथ यह मजेदार गाना अपनी शुरूआत से ही आपको थिरकाने का वादा करता है। तो नाचने के लिये तैयार हो जाइये, अपना उत्सा ह जगाइये और इस जोशीले गाने पर डांस कर पार्टी में छा जाइये। इस लॉन्चा पर टिप्पणी करते हुए परमीश ने कहा, ”इस गीत को बनाने का अनुभव बेहतरीन रहा। यह एक जबरदस्तस गाना है। मुझे पूरा भरोसा है कि इसका वाइब और एटीट्यूड युवाओं को यकीनन अपने जैसी लगेगी। इसे संगीत से सजाया है मेरे करीबी साथी याह प्रूफ ने और बोल लाडी चहल ने लिखे हैं, जो आपको नाचने पर मजबूर करने के लिये काफी हैं। मैं बस यही कहूंगा कि इस सीजन में ”गो नीट”। 

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …