Breaking News

भूमि एवं जल संरक्षण विभाग के पंजाब प्रमुख ने किया जालंधर जिले का दौरा

कल्याण केसरी न्यूज़  जालंधर,11 मार्च : भूमि एवं जल संरक्षण विभाग पंजाब के प्रमुख राजेश वशिष्ठ ने जालंधर सर्कल और मंडल कार्यालय का दौरा किया।  मंडल भू एवं जल संरक्षण अधिकारी जालंधर दिलावर सिंह ने मुख्य भूमि पाल पंजाब को परियोजना एसटीपी फिल्लौर, रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम  गांव तेहंग, तहसील फिल्लौर और सिंचाई परियोजनाओं के लिए रुड़का कलां का दौरा करवाया, जिसमे उनके साथ उप मंडल भू एवं जल संरक्षण अधिकारी  जसरीतु कौर, लूपिंदर कुमार और भू एवं जल संरक्षण अधिकारी अमरजीत सिंह भी उपस्थित थे। जालंधर मंडल में मुख्य भूमि पाल पंजाब राजेश वशिष्ठ के आगमन पर मंडल भू एवं जल संरक्षण अधिकारी जालंधर दिलावर सिंह, मंडल भू एवं जल संरक्षण अधिकारी अमृतसर गुरविंदर सिंह गिल, मंडल भू एवं जल संरक्षण अधिकारी गुरदासपुर, उप मंडल भू एवं जल संरक्षण अधिकारी कपूरथला मनप्रीत सिंह और जालंधर सर्कल तथा मंडल कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

राजेश वशिष्ठ ने सर्कल के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों के साथ बैठक की और चल रहे कामों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। अंत में मुख्य भूमि पाल पंजाब ने सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और उन्हें पहले की तरह अधिक मेहनत और लगन से काम करने को कहा।  इस मौके पर सुपरिटेंडेंट सरबजीत कौर, सुप्रीटेंडेंट संजीव जस्सल, नवीन कुमार मेहता, नवजोत मक्कड़, अमनदीप सिंह, अशोक भारती, तिलक राज, मदन लाल, अनिल कुमार, सिमरजीत कौर, पलविंदर कौर, अवनीत कौर, गुरविंदर कौर कुलविंदर कौर चीमा और अन्य कर्मचारी मौजूद थे ।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …