Breaking News

पार्षद व युवा नेता विकास सोनी ने वार्ड नंबर 61 के अधीन आते इलाके वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,23 मार्च : आज पार्षद व युवा नेता विकास सोनी ने वार्ड नंबर 61 के अधीन आते इलाके कटरा कर्म सिंह,गली कलकत्ता वाली,गली पिपया वाली का देर रात दौरा करके वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।पार्षद सोनी ने बताया की इन इलाकों में तकरीबन एक करोड़ की लागत से विकास कार्य हो रहे है। पार्षद सोनी ने कहा मंत्री ओम प्रकाश सोनी के दिशा निर्देशों से हमारी टीम की ओर से अलग अलग वार्डो में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाता है तांकी वहां विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे।पार्षद सोनी ने कहा कि मंत्री ओम प्रकाश सोनी द्वारा केंद्रीय हलके मे काफी   विकास कार्य मुकमल हो चुके हैं और आने कुछ ही समय में केंद्रीय हलके के सभी विकास कार्यों को पूर्ण रूप से मुकमल कर दिया जाएगा।इस मौके पर पार्षद पति गुरदेव सिंह दारा,विकी दता,गोरी शंकर,श्री कानसरा,कपिल महाजन,काका प्रदान,हैपी मोल्डिंग, सहित नगर निगम के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …