Breaking News

धन धन बाबा शोभा सिंह जी की बरसी के उपलक्ष्य में फ्तापुर वासिंयों की ओर से पहला पेंडू फुटबाल टूर्नामेंट करवाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,25 मार्च : आज धन धन बाबा शोभा सिंह जी की बरसी के उपलक्ष्य में फ्तापुर वासिंयों की ओर से पहला पेंडू फुटबाल टूर्नामेंट करवाया गया।इस मौके पर पार्षद विकास सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर मैच की शुरवात करवाई।इस मौके पर पार्षद विकास सोनी ने फ्तापुर स्टेडियम को स्टेडियम की बेहतरी के लिए 11लाख रुपए देने का ऐलान किया।

इस अफसर पर अपने शब्दों का प्रगटावा करते हुए कहा कि हम सभी को इसी तरह मिल झूल कर इस तरह के कार्यक्रम करवाते रहना चाहिए जिससे हमारे नौजवानों और बच्चो की खेलों में रुचि बड़े।इस मौके पर पार्षद पति लखविंदर सिंह लखा,,हरदीप सिंह, हुंदल परिवार, शोभित बब्बर,हरजीत सिंह पनू,निशान आरहतिया,सुरिंदर सिंह सेठी,हरदीप तुंग,गुरसेवक सिंह,विक्रम सिंह संधू,करतार सिंह फोजी,हरदेव सिंह बाबू , बिटू बाजवा, डॉ बीला, रोबन समरा,सहित अन्य लोग भी हाजिर हुए।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …