अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कोविड टीकाकरण के लिए जनता को प्रोत्साहित करने का किया आह्वान

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 20 अप्रैल : आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरोना गाईडलाइन्स का पालन करते हुए 10 से 12 कार्यकर्ताओं के साथ छोटी-छोटी बैठकों का दौर शुरू किया है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा अमृतसर कोर कमेटी, जिला पदाधिकारियों, जिला मोर्चा अध्यक्षों व जिला प्रकोष्ठ अध्यक्षों के साथ बैठके कर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। जिला भाजपा कार्यलय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में बैठकों का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जहाँ कार्यकर्ताओं को जरुरी दिशा-निर्देश दिए तथा वहीँ उनसे सुझाव भी मांगें। इस अवसर पर उनके साथ संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बागा भी उपस्थित थे। अश्वनी शर्मा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में प्रदेश में दोबारा कोरोना महामारी के पैर पसारने को देखते हुए फिर जनता की सेवा में जुटने का आह्वान करते हुए कहाकि जनता की हर मुश्किल घड़ी में साथ दें, क्यूंकि पिछले समय में कोरोना काल के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने  लोगों की आगे बढ़ कर हर सम्भव मादद की थी और इस बार भी वह जनता की मुश्किलों में कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े रहेंगे। भाजपा कार्यकर्त्ता का एकमात्र लक्ष्य सेवा है और अपने-अपने इलाके में रहने वाले लोगों को दरपेश आने वाली हर मुश्किल में मदद के लिए सदा तत्पर रहता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कोविड के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए खुद, अपने परिवार तथा आस-पड़ोस को भी सुरक्षित रखते हुए कोरोना के प्रति जागरूक करें तथा कोरोना पीड़ितों की हर सम्भव सेवा करें।अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं कोरोना नियमों की पालना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव मैदान में डटने का आह्वान करते हुए कहाकि भाजपा इस दफा पहली बार अपने दम पर प्रदेश की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके लिए हर एक कार्यकर्त्ता का सहयोग अति-आवश्यक है। इसलिए हर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों को केंद्र की मोदी सरकार की जन-हितैषी नीतियों से अवगत करवाए तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जन-विरोधी सोच के बारे में जानकारी दे कर भाजपा को और मजबूत करे। उन्होंने कहाकि 2022 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है, क्यूंकि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जन-विरोधी नीतियों तथा घटिया राजनीति से अच्छी तरह वाकिफ हो चुकी है और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।अश्वनी शर्मा ने कहाकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शासनकाल में पंजाब में हर तरफ गैंगस्टरों और माफिया का बोलबाला है, कानून-व्यवस्था का नाम की कोई चीज है, कोई भी जब चाहे पुलिस के गिरेबान को हाथ डाल देता है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा है, सरकारी कर्मचारी तथा बेरोज़गार सड़को पर लाठिया खा रहे हैं, आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर हर समय आंतकित रहता है। जो मुख्यमंत्री अपने विधायक की रक्षा नहीं कर सकता, वो प्रदेश की जनता की रक्षा क्या खाक करेगा? शर्मा ने कहाकि जनता अपनी आज़ादी तथा शान्तमय जीवन के लिए भाजपा को पंजाब के भविष्य के रूप में देख रही है।इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, अनिल जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव राजेश हनी, प्रेस सह-सचिव जनार्दन शर्मा, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट संजीव खन्ना, केवल गिल, अनुज सिक्का, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर पिंटू, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, जरनैल सिंह ढोट, अमन ऐरी, सरबजीत सिंह शंटी, कुमार अमित, डॉ. हरविंदर संधू, अविनाश शैला, मनीष शर्मा, मनोहर सिंह, ओम प्रकाश अनार्य, ऐकता वोहरा, सपना भट्टी, श्रुति विज, रघु शर्मा, राजीव शर्मा (डिम्पी), मोहित महाजन, सतपाल डोगरा, गौतम अरोड़ा, अलका शर्मा, संजीव कुमार, गुरमुख सिंह बल, कंवलजीत सिंह सन्नी, दीपक शैली, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा, रमन राठौर, रमेश चन्दर शर्मा, राजेश रैना, अमृतसर शहरी के पाँचों विधानसभा के सभी 20 मंडलों के अध्यक्ष आदि उपस्थित थेI 

Check Also

श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (बोर्ड) के आगामी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए 21 सितंबर और 22 सितंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे – उपायुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 20 सितंबर 2024–श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के चुनाव हेतु अधिक …