Breaking News

पार्षद विकास सोनी ने वार्ड नंबर 70 के अधीन आते इलाके भराड़ीवाल से लेकर अनगढ़ कि ओर जाने वाली सड़क कि शुरवात की

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,1 जून : आज पार्षद व युवा नेता विकास सोनी ने वार्ड नंबर 70 के अधीन आते इलाके भराड़ीवाल से लेकर अनगढ़ कि ओर जाने वाली सड़क कि शुरवात 1करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से  की ओर साथ ही आस पास के इलाके का दौरा करके वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ने इलाका निवासियों की मुश्किलों को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर उनकी मुश्किलों का समाधान करवाया। पार्षद सोनी ने कहा मंत्री ओम प्रकाश सोनी के दिशा निर्देशों से हमारी टीम की ओर से अलग अलग वार्डो में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाता है

तांकी वहां पर विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे।इस दौरान अपने शब्दों का प्रगटावा करते हुए पार्षद विकास सोनी ने कहा  कि मंत्री ओम प्रकाश सोनी बड़ी तेजी से केंद्रीय हलके में नई गालियां व नए बाजारों के विकास कार्य चल रहे हैं और आने वाले कुछ ही समय में केंद्रीय हलके के सभी विकास कार्यों को पूर्ण रूप से मुकमल कर दिया जाएगा ।इस मौके पर युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा,रमन विर्क,शोभित बब्बर,रंजीत सिंह,कमल पहलवान, बंटी प्रदान,गोपी डी जे,कुलदीप सिंह,डॉक्टर सोनू,डॉक्टर रवि,रणजीत सिंह राणा,सोनिया सलवान,वीना सेनी सहित नगर निगम के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …