इस्तीफा देने वाली महिलाओं का भाजपा महिला मोर्चा से न कोई नाता था और न है : मोना जैसवाल

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 2 जून : भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा किसान आन्दोलन के नाम दिए गए इस्तीफों के समाचारपत्रों में प्रकाशित समचारों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा मोना जैसवाल ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के नाम पर विपक्षी दलों द्वारा अपनी महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बता कर विपक्षी दल भाजपा को बदनाम करने की घटिया राजनीति पर उतर आए हैं। यह लोग समाचारपत्रों में अपनी ख़बरें प्रकाशित करवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकतें हैं।

                मोना जैसवाल ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहाकि इस्तीफा देने वाली महिलाओं का भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा से न कोई नाता था और न ही यह सब विरोधी दलों द्वारा अपनी घटिया राजनीति का प्रदर्शन करते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि विरोधी दल जनता में अपना आधार खो चुके हैं और अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे विपक्षी नेता अपनी पार्टी की ही महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्यकर्त्ता बता कर उनके हाथ में झूठे काग़ज पकड़ा कर उनकी फोटो खिंचवा कर और उसे समाचारपत्रों में भाजपा के नाम से प्रकशित करवा कर भारतीय जनता पार्टी के महा-संगठन को बदनाम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन भाजपा महिला मोर्चा उनकी इस घटिया राजनीतिक चाल को कामयाब नहीं होने देगा। मोना जैसवाल ने कहाकि यह महिलाएं अपनी इस गलती के लिए समाचारपत्रों के माध्यम से लिखित रूप माफ़ी मांगें अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा इन सबके खिलाफ कानूनी करवाई करेगा और इन महिलाओं पर संगठन द्वारा मानहानी का मामला दायर किया जाएगा।

Check Also

श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (बोर्ड) के आगामी चुनाव के लिए वोट डालने के लिए 21 सितंबर और 22 सितंबर को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे – उपायुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर 20 सितंबर 2024–श्रीमोणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के चुनाव हेतु अधिक …