Breaking News

चुनाव कमिश्न ने डिप्टी कमिश्नर जालंधर को बतौर ज़िला चुनाव अधिकारी किया नियुक्त

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 11 अगस्त ; भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से पंजाब में ज़िला चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गए है। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए चुनाव कमिश्न के एक सरकारी वक्ता ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन अनुसार डिप्टी कमिश्नर जालंधर को बतौर ज़िला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

                              उन्होनें बताया कि जालंधर जिले में विधान सभा क्षेत्र 30 -फिल्लौर (एस.सी.), विधान सभा क्षेत्र 31 -नकोदर, विधान सभा क्षेत्र 32 -शाहकोट, विधानसभा क्षेत्र 33 -करतारपुर (एस.सी.), विधान सभा क्षेत्र 34 -जालंधर पश्चिमी (एस.सी.), विधान सभा क्षेत्र 35 -जालंधर केंद्रीय, विधानसभा क्षेत्र 36 जालंधर उत्तरी, विधान सभा क्षेत्र 37 -जालंधर कैंट और विधान सभा क्षेत्र 38 – आदमपुर(एस.सी.) आते हैं। उन्होनें बताया कि आगामी विधानसभा मतदान के साथ सबंधित सारी प्रक्रिया ज़िला चुनाव अधिकारी ,जालंधर की देख -रेख में की जाएगी।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …