Breaking News

संत निरंकारी मिशन की और से ब्रांच होशियारपुर में कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ होशियारपुर, 06 सितम्बर : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की अपार कृपा से निरंकारी मिशन इंसानियत की सेवा के लिए अग्रणी रहा है। कोरोना काल में लोगों की सुविधा के लिए ब्रांच होशियारपुर में भी कोविड वैक्सीनेशन कैंप मुखी बहन सुभद्रा देवी जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कैंप में डा. डॉक्टर नवप्रीत और टीम के सदस्यों के साथ 18 से 44 वर्ष की आयू के 430 भाई बहनों का पहला और दूसरा टीकाकरण किया।
इस दौरान होशियारपुर ब्रांच के सेवादल संचालक बालकृष्ण ने बताया कि जब से कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में पैर पसारे है तब से ही देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं ने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशों व निदेर्शों का पालन करते हुए समय समय पर जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने , कोविड केयर सैंटर बनाने, आक्सीजन की मशीनें देने सहित निरंकारी मंडल की तरफ विभिन्न सरकारों को लाखों रुपए दिए गए ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। टीकाकरण के समय समाजिक दूरी ,सैनिटाइजर और मासक का विशेष ध्यान रखा गया। सेहत विभाग से आई मैडीकल टीम ने भी  संत निरंकारी मिशन की सेवाओं की सराहना करते हुए खुशी का प्रगटावा किया है।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …