Breaking News

पंजाब सरकार ने किसानों को मुश्किल हालात से बाहर निकालने की वचनबद्धता को दोहराया

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 23 सितम्बर : डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने राजस्व अधिकारियों,ज़िला माल अधिकारी और सभी उप मंडल मैजिस्ट्रेट को आदेश दिए है, कि उनके अधिकार क्षेत्र में भारी बारिश और तेज़ हवाएँ चलने के कारण हुए फसलों के हुए नुक्सान का जायज़ा लेने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जाये।

                          इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि  राजस्व अधिकारियों की टीमो को पहले ही फसलों के हुए नुक्सान का समय पर सर्वे करने के आदेश दिए जा चुके है।

                          डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि राजस्व अधिकारियों को फसलों के हुए नुक्सान सम्बन्धित सही रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है, जिससे जल्द से जल्द किसानों को राहत पहुंचायी जा सके। उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन किसानों के हुए नुक्सान का जायज़ा ले कर उनको समय पर उचित मुआवज़ा दिलवाने के लिए वचनबद्ध है।

                           थोरी ने कहा कि ज़िला प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में किसानों की हर संभव मदद करेगा और उनके हुए नुक्सान का पूरा मुआवज़ा दिलवाया जायेगा।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …