Breaking News

शुगर मिल कलोनी में इबादत स्पेशल स्कूल ट्रस्ट की ओर से नवरात्रों के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम करवाया गया

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,14 अक्टूबर : आज शुगर मिल कलोनी में साथित इबादत स्पेशल स्कूल में इबादत स्पेशल स्कूल ट्रस्ट कि ओर से नवरात्रों के उपलक्ष्य में धार्मिक समागम करवाया गया।इस मौके पार्षद विकास सोनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

इस मौके पार्षद विकास सोनी ने अपने शब्दों का प्रगटावा करते हुए कहा कि इबादत स्पेशल स्कूल ट्रस्ट स्पेशल बच्चो के उज्वल भविष्य के लिए श्लागा योग्य कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि हम सभी को इसी तरह मिल झूल कर इन बच्चो कि मदद करनी चाहिए जिससे ये बच्चे भविष्य में अपने पैरो पर चलने योग्य हो सके।इस मौके पार्षद विकास सोनी ने इबादत स्पेशल स्कूल ट्रस्ट को 1लाख रुपए देने का ऐलान किया ओर डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी द्वारा उन्हें हर प्रकार कि सुविधा उपलबध करवाने का भरोसा दिया।इस मौके युवा नेता परमजीत सिंह चोपड़ा,मोहित कपूर, शिल्पा, राहिल मनोचा,अनूप अग्रवाल,निखिल कुमार,मंजू,रचेल सिंधु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …