जस्टिस मेहर चंद महाजन फौंडेशन अध्यक्ष संजय सागर गुप्ता की अध्यक्षता में महाजन संगठनों द्वारा बैठक में अहम फैसले लिए

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर ,31 जनवरी : जिसमे चुनावों के दौर में सभी महाजन परिवारो से यह अपील की गई अपना कीमती वोट उस राजनीतिक पार्टी उम्मीदवार को डाले जो बिरादरी के हित के लिए मार्गो को पूरा करने का विश्वास दिलाए ।
1, पंजाब सरकार द्वारा महाजन वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाए ।
2, पंजाब के हर जिले में महाजन हॉल के लिए सरकारी जमीन अलाट की जाए ।
3, पंजाब के सभी महाजन हालों में बिजली के रेट कम दर पर किए जाए।
4, कम गिनती के आधार पर सरकारी सुविधाएं दी जाए
5, मेहर चंद महाजन जी व हंसराज महाजन जी की जयंती पर सरकार द्वारा अखबारों में उनकी जीवनी पर रोशनी डाली जाए ।
बैठक में आए सभी गणमान्य सदस्यो ने एकमत होकर अपने विचार सांझे किए और बताया आजादी की लड़ाई में महाजन बिरादरी का बहुत बडा योगदान रहा है मगर आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा उनको बुनियादी हक व सम्मान नहीं दिए गए ।
संजय सागर के साथ गुलशन महाजन सुनील महाजन रमेश गुप्ता मुनीश महाजन पुशपिदर महाजन अरूण महाजन विवेक महाजन आदि गणमान्यो ने बैठक मे भाग लिया और अपने विचार प्रकट किए।

Check Also

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी छठी बार सर्वसम्मति से बने शिरोमणि कमेटी के प्रधान

स. रघुजीत सिंह विरक वरिष्ठ उपप्रधान, स. गुरबख्श सिंह खालसा जूनियर उपप्रधान और स. गुरप्रीत …