कांग्रेस की डूबती नाव से अपनी जान बचाने के लिए उनका हर नेता कर रहा कोशिश: जीवन गुप्ता

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 3 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कांग्रेस द्वारा पंजाब में सीएम फेस घोषित करने को लेकर शुरू किए गये अभियान को महज ड्रामा करार देते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को मुर्ख बनाने के लिए यह सब कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सत्ता और फैसले सिर्फ गाँधी परिवार ही करता है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री चन्नी भी महज एक कठपुतली से ज्यादा कुछ नहीं है। इस बात का स्पष्टीकरण पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील झाखड़ ने भी प्रचार के दौरान जनसभा में दे दिया है कि कैसे कांग्रेस ने कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए चाल खेली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नाव डूब रही है और इसके नेता अपनी अपनी जान बचाने में लगे हैं।

                जीवन गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर बात करते हुए कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष में 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी पूरी दुनिया के लिए चुनौतियाँ लेकर आई है। आगे की दुनिया वैसी नहीं होगी, जैसे कोरोना से पहले थी। दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में अब भारत बहुत मज़बूत हो गया है। प्रधानमंत्री के इस नेतृत्व में हमें साथ देकर अपने देश को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा। मोदी द्वारा बनाए गए रास्ते पर चलकर यह समय नए अवसरों और संकल्पों को सिद्ध करने का है। सबसे जरुरी है कि हम आत्मनिर्भर बनें और उस आत्मनिर्भरता की नींव पर आधुनिक भारत का निर्माण हो। हमारी सरकार का इस बजट में मुख्य फोकस, गरीब, मिडल क्लास को बुनियादी सुविधाएं देने पर रहा है। महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती पानी है। जल-जीवन मिशन पर काम किया जा रहा है। हमारी सरकार के प्रयासों से देश के 9 करोड़ लोगों के घरों में नल के माध्यम से जल पहुँचाया जा चुका है और इसमें पिछले 2 साल में 5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए गए हैं। इस वर्ष 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पाइप से पानी दिया जाएगा। इस का बजट 40,000 करोड़ से बढ़ा कर 60,000 करोड़ कर दिया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में नदियों को आपस में जोड़ने का भी प्रस्ताव इस बजट में दिया गया है, जिससे कई राज्यों की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। इस योजना के लिए 44,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सीमावर्ती गाँवों की तरफ विशेष ध्यान देते हुए वहां बिजली, पानी सड़क आदि सुविधाओं के लिए विशेष प्रबन्धन किया गया है। यह गाँव टूरिस्ट स्पॉट भी बन सकते हैं। सीमावर्ती गाँवों में NCC के कैम्प लगाए जाएंगे, ताकि यहाँ के बच्चे राष्ट्र रक्षा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में विकास पर मुख्य फोकस किया है और पंजाब में भी डबल इंजन की सरकार बनने पर पंजाब के विकास की रेलगाड़ी को तेज गति से चलाया जाएगा।

Check Also

सरकारी सेवाओं का निष्पादन समय पर नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही उपायुक्त द्वारा निर्धारित की जायेगी

कल्याण केसरी न्यूज़ अमृतसर, 9 सितंबर 2024–डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने जिले के विभिन्न विभागों के …