Breaking News

सुर साम्राज्ञी लता दीदी के निधन पर जीवन गुप्ता ने जताया गहरा दुःख

कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 7 फरवरी : अपनी सुरीली व मनमोहक आवाज़ से लोगों के दिल-दिमाग़ पर कई दशकों तक राज करने वाली विश्व की मशहूर गायिका, जीवनपर्यंत संगीत की दुनिया में अभूतपूर्व योगदान देने वाली भारत रत्न सुर साम्राज्ञी आदरणीय लता मंगेशकर जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए लता दीदी के परिवार व समस्त प्रशंसकों के साथ संवेदना प्रकट की है।

गुप्ता ने कहा कि लता दीदी के निधन से गीत-संगीत जगत को नहीं बल्कि पूरे देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। गुप्ता ने कहा कि संगीत के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद करते हुए प्रेरणा ग्रहण करेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Check Also

लोक निर्माण मंत्री ईटीओ ने विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु में संपर्क सड़कों के नवीनीकरण परियोजनाओं की शुरुआत की

मान सरकार ने इस बजट में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक इमारतों के निर्माण, नवीनीकरण और …