कल्याण केसरी न्यूज़ जालंधर, 12 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी को आज एक बार फिर बड़ी ताकत मिली जब पंजाब के एक और बड़े दलित नेता रोशनलाल सभरवाल अपनी पूरी पंजाब की टीम साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन गिरजा राम वाल्मीकि भी पूरे पंजाब की टीम सहित भाजपा में शामिल हुए थे।
विनोद चावड़ा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रोशन लाल सभरवाल कपूरथला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के अलावा धुन्ना साहिब ट्रस्ट वाल्मिकी तीरथ (अमृतसर ) के वाइस चेयरमैन वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा पंजाब रजिस्टर्ड के प्रदेश प्रधान हैं। रोशन लाल सभरवाल व उनकी टीम को भाजपा के चुनाव सह प्रभारी एवं सांसद विनोद चावड़ा ने प्रदेश चुनाव कार्यालय में भाजपा में शामिल किया ।
रोशन लाल सभरवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालों में कांग्रेस नेत्री एवं वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा पंजाब की एडवाइजर नीरू शर्मा, पंजाब के उपप्रधान मदनलाल घई, वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा जालंधर के चेयरमैन संजय लूथरा, सरबजीत अटवाल, सुनील कुमार, सुखविंदर, गोपी भंडाल, विक्की गिल, गुरजंट सिंह, सोनिया, नीतू शर्मा, नरिंदर कौर, रणजीत कौर अमृत सहोता आदि शामिल है।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद शर्मा, भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, कपूरथला से भाजपा के प्रत्याशी रणजीत सिंह खोजेवाल, राजेश पासी, भाजपा इंडस्ट्री सेल के जिला प्रधान अश्वनी दीवान हैप्पी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव नरिंदर सिंह ढिल्लों, भाजपा देहात के जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी व अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
Kalyan Kesari हिन्दी समाचार पत्र
